सोमवार, 23 मई 2011

जाहि विधि रखे राम..












जाहि विधि रखे राम..


राम राम रटते रहो, जब तक घट मे प्राण..
कबहूँ तो दीन दयाल के, भनक पड़ेगी कान.

सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..

मुख मे हो राम नाम, राम सेवा हाथ मे..
तू अकेला नहीं बन्दे, राम तेरे साथ मे..
विधि का विधान जान, हानि लाभ सहिये..
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..
सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..

किया अभिमान तो फिर, मान नहीं पायेगा..
होगा प्यारे वो ही, जो राम जी को भायेगा..
फल आशा त्याग, शुभ कर्म करते रहिये..
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..
सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..

जिन्दगी की डोर सोंप, हाथ दीनानाथ के..
महलो मे रखे चाहे, झोपडी मे वास दे..
धन्वाद, निर्वाद, राम राम कहिये..
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..
सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..

आशा एक रामजी से , दूजी आशा छोड़ दे..
नाता एक रामजी से, दूजा नाता तोड़ दे..
काम-रस छोड़ प्यारे, राम रस पीजिये..
साधू संग अंग-अंग, राम रंग रंगिये..
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..
सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..


जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये..
सीताराम - सीताराम - सीताराम कहिये..

बोलो श्री राम जय राम जय जय राम..
राम राम राम राम राम राम राम

Sanjay Mehta



कोई टिप्पणी नहीं: