गुरुवार, 19 मई 2011

|| नाग लीला Naag Leela ||












कालिया नाग ने सारे यमुना जल को विषाक्त कर दिया,
श्रीकृष्ण ने बाल्य काल में उसके फनो पर नृत्य कर उसका मान मर्दन किया,
उसे यमुना से दूर भगाया और समाज को भय मुक्त किया .




|| नाग लीला Naag Leela ||





श्री यमुना धेनु आगे,जल मे बेठे प्रभु जी आन के..
नाग नागिनी दोनों बेठे, श्री कृष्ण जी पौह्चे आन के..
नागनी कहती सुनो रे बालक, जाओ यहाँ से भाग के
तेरी सूरत देख मन मे दया उपजी, नाग मरेगा जाग के..
किसका बालक पुत्र कहिये...कोंन तुम्हारा ग्राम है..
किसके घर तू जनमिया रे.. बालक क्या तेरा नाम है..
वासुदेव जी का पुत्र कहिये, गोकुल हमारा ग्राम है..
श्री माता देवकी जन्मिया मेनू... श्री कृष्ण हमारा नाम है..
लेरे बालक हथा दे कंगन, कन्ना दे कुंडल सवा लाख की बोरिया..
इतना द्रव्य ले जा रे बालक, दिया नागां कोलो चोरिया...
क्या करा तेरे हाथो के कंगन, कन्ना दे कुंडल सवा लाख की बोरिया..
श्री मात यशोदा दही बिलोवे..पावा तेरे नाग काले दिया डोरिया..
क्या रे बालक वेद ब्रह्मण , क्या मरिया तू ता चाहुनाये
नाग दल मे आन पौचिया. अब कैसे घर जावनाये..
ना रे पद्मनी वेद ब्राह्मण...नंदजी का मै बालका...
श्री मात यशोदा दही बिलोवे..नेत्र मांगे काले नाग का
कर चूमे भुजा मरोड़ी..नागिनी नाग जगाया...
उठो रे उठो बलवंत योधा , बालक नथने को आया..
उठियो रे उठियो मंडलीक राजा, इन्दर बांगु गरजाया..
बांके मुकुट पर झपट कीनी, श्री कृष्ण जी मुकुट बचाया..
भुजा का बल स्वामी खेंच लीया.. भुजा का बल प्रभु हरण किया..
हाथ जोड़ नाग्निया कहती, हुन बल पिया जी कहा गया..
बंसरी सेती काली नाग नथिया, फन फन नृत्य कराया..
फूल-फूल मथुरा की नगरी, देवकी मंगल गया..
भगत हेती प्रभु जन्म लेकर , लंका मे रावण मारिया..
काली पर्ह्लाद नाग नाथिया..मथुरा मे कंस पछरिया..
सप्त द्वीप नों खंड चोदाह..सभी तेरा है पसारिय..
सूरदास प्रभु तेरा यश गावे, तेरे चरणा ते बलिहरिया

जय माता दी जी...
जय श्री कृष्णा...
राधे राधे..
बोलो मेरी माँ राज रानी की जय...


Sanjay Mehta








8 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

Hare Krishna

Unknown ने कहा…

very nice

Unknown ने कहा…

राधे कृष्णा

Unknown ने कहा…

Bhut bdiya

Unknown ने कहा…

Bhut badia

Unknown ने कहा…

Good work 🙏🏼 RADHEY SHAYAM

Malhotra ने कहा…

Excellent. I used to sing in my childhood

Pradeep Kumar ने कहा…

सबका मंगल हो।