बुधवार, 22 जून 2011

आजा देर ना लगा : Sanjay Mehta, Ludhiana






आजा देर ना लगा


तेरा नाम है प्यारा, जपे जग मैया सारा..
मैंने तुझको पुकारा, आजा देर ना लगा
मुझे दे - दे माँ सहारा, आजा देर ना लगा
आजा देर ना लगा


डगमग डोले मेरी नैया मझधार मे
भटक रहा हु मै तो आज संसार मे..
करो ना किनारा, मेरा दिल रो रो पुकारा
आजा देर ना लगा


दिल मे बसाई मैंने तेरी तस्वीर माँ..
छम छम बहने लगे अखियो से नीर माँ..
तुझे दिल से उतारा, काहे तुमने बिसारा..
मैंने तुझको पुकारा..
आजा देर ना लगा

सूना सूना लगता है जिन्दगी का साज माँ..
जाने कब सुनेगी तू मेरी आवाज माँ..
दे दो अपना नजारा, बोलू तेरा मै जैकारा...
मैंने तुझको पुकारा..
आजा देर ना लगा


Sanjay Mehta
Jai Mata di G






कोई टिप्पणी नहीं: