शनिवार, 2 जुलाई 2011

ओड़े चुनडी ओ मैया ओड़े चुनडी: Ode Chunari....










आई सिंह पे सवार मैया ओड़े चुनडी
ओड़े चुनडी ओ मैया ओड़े चुनडी

आदिशक्ति है मात भवानी जय दुर्गे माँ काली,
बड़े - बड़े राक्षस संहारे रणचंडी मतवाली..
करती भगतो का उद्दार मैया ओड़े चुनडी
आई सिंह

महिषासुर ने महाबली देवो को खूब सताया
छीन लीया इन्द्रासन और देवो को मार भगाया
करी देवो ने पुकार मैया ओड़े चुनडी
आओ सिंह..

दुर्गा का अवतार लीया झट महिसासुर संहारी,
दूर किया देवो का संकट लीला तेरी न्यारी
किया देवो पे उपकार मैया ओड़े चुनडी
आई सिंह ...

जो कोई जिस मनसा से मैया द्वार तिहारे आता
हर इच्छा होती पूरी और मुह माँगा फल पाता
तेरा गुण गावे संसार मैया ओड़े चुनडी
आई सिंह..

कष्ट अनेको मुखको घेरे कौन हरे दुःख मेरे,
नाम तेरा रटता हूँ मैया मै हर सांझ-सवेरे..
भगत करते है पुकार मैया ओड़े चुनडी
आई सिंह..

Sanjay Mehta
Jai Mata di G





कोई टिप्पणी नहीं: