बुधवार, 27 जुलाई 2011

मै पहाडो से दौड़ी चली आउंगी.. मुझे दिल से पुकारो










मै पहाडो से दौड़ी चली आउंगी.. मुझे दिल से पुकारो

पहला संदेशा सभी देवताओं का आया..
दुष्ट दानवो ने उन्हें बहुत सताया..
मै काली का रूप धर आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

दूसरा संदेशा शंकर जी का आया..
दुष्ट महिषासुर ने उन्हें बहुत सताया..
मै गौरा का रूप धर आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

तीसरा संदेशा राम जी का आया..
दुष्ट रावण ने उन्हें बहुत सताया..
मै सीता का रूप धर आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

चौथा संदेशा कृष्ण जी का आया..
दुष्ट कंस ने उन्हें बहुत सताया..
मै राधा का रूप धर आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

पांचवा संदेशा विष्णु जी का आया
दुष्ट भस्मासुर ने उन्हें बहुत सताया..
मै लक्ष्मी का रूप धर आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

छटा संदेशा भगतो का आया..
कलियुग ने उन्हें बहुत सतया..
मै सतयुग लाने आउंगी..
मुझे दिल से पुकारो

Sanjay Mehta




कोई टिप्पणी नहीं: