बुधवार, 12 जनवरी 2011

आये नवरात्रे महारानिये, महारानिये जग कल्यानिये



आये नवरात्रे महारानिये, महारानिये जग कल्यानिये मेरे सोये भाग जगा दे, मेरी नाव तरा दे मेरी बिगड़ी बना दे, शेरावाली माता तेरा घर मे कराऊ जगराता आये नवरात्रे ..... तुझे जिसने भी मन से पुकारा अम्बिके मिला उसी बेसहारे को सहारा अम्बिके तेरी दया से हर मुश्किल आसान होवे माँ तेरे द्वार पे भग्तजनो का कल्याण होए माँ मेरी सुन ले जरा दुहाई आंबे महामाई अब हो जा सहाई शेरावाली माता, तेरा घर मे कराऊ जगराता आये नवरात्रे ..... तू चाहे तो तुफानो मे भी जलते दिए मेरी माता भवानी मैया सबके लिए मेरी करुना मिट जाती उदासी अम्बिके मेरी आत्मा फिर क्यों प्यासी अम्बिके चाहे दुश्मन बने जमाना, तू ना ठुकराना दे दे ख़ुशी का खजाना, शेरावाली माता तेरा घर मे कराऊ जगराता आये नवरात्रे ..... बड़ी आस ले के आये ना निराश करना अब खाली माँ सवाली की झोली भरना मेरी विनती कर लो स्वीकार अम्बिके अब शरणागत के सपने स्वीकार अम्बिके तू दाती संकट हरनी जग मंगल करनी माँ जग जननी शेरावाली माता, तेरा घर मे कराऊ जगराता आये नवरात्रे ..... Sanjay Mehta

कोई टिप्पणी नहीं: