सोमवार, 5 सितंबर 2011

मेरी माँ का सजा है दरबार: Meri Maa Ka Sja Hai Darbaar.. Sanjay Mehta Ludhiana..



मेरी माँ का सजा है दरबार , दर्शन कर लेना..
हो मैया के चरण पखार, दर्शन कर लेना

मन मे ममता भोली सुरत, माँ जगदम्बा दया की मूरत
माँ के चेहरे पे तेज अपार... दर्शन कर लेना...

भगतो की माँ है रखवाली, सुख और धन देने वाली..
सबका बेडा लगाती पार.. दर्शन कर लेना..

वैष्णो देवी धाम अमर है, जग मे माँ का नाम अमर है..
सबके जीवन का ये आधार . दर्शन कर लेना..

कष्ट हरो माँ शेरावाली, तेरे दर से जाए ना खाली..
मेरा भर देगी सारा भंडार .. दर्शन कर लेना

भूल चुक बक्शो माँ मेरी, हम सब बालक शरण मे तेरी..
सब बोलो जय जयकार.. भगतो दर्शन कर लेना..

आओ अब अरदास करावे, मनवांछित फल माँ से पावे
भगत करे जय जयकार.. कर दर्शन कर लेना

कोई टिप्पणी नहीं: