शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

जैकारा माई का.. : jaikara Maai ka.. Bol Sache Darbaar Ki Jai..: Sanjay Mehta Ludhiana




जैकारा माई का..

इस कलयुग मे जो कोई दाती
तेरी ज्योत जगाता है
झोलिय भर लेता अपनी
मुंह माँगा फल पाता है ..
बोलो - बोलो प्यार से..
जैकारा माई का...
सच्चा है संसार मे, सहारा माई का..
ओ बोलो! बोलो ---

झूठ कपट का खोले ताला
सबके मन मे करे उजाला
किस्मत वाले समझ सकेंगे
इशारा माई का..
सच्चा है संसार मे, सहारा माई का..
ओ बोलो! बोलो ---


ऋषि मुनि जाने सच्चाई
छूता है आकाश को
मुनारा माई का..
सच्चा है संसार मे, सहारा माई का..
ओ बोलो! बोलो ---

ध्यानु ने माँ को अजमाया..
कटे घोड़े का शीश लगाया...
जी भरकर देखा उसने
नजारा माई का..
सच्चा है संसार मे, सहारा माई का..
ओ बोलो! बोलो ---
जैकारा माई का..
सहारा माई का...

(बोलो सांचे दरबार की जय...)
जय माता दी जी


Sanjay Mehta


कोई टिप्पणी नहीं: