बुधवार, 29 फ़रवरी 2012

लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ : Lahu Sang Likhu mai to : Sanjay Mehta, Ludhiana








लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ
कहते है पसंद तुझे , रंग लाल लाल माँ

लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ
कहते है पसंद तुझे , रंग लाल लाल माँ

चांदनी का लिया रंग, चाँद से था उज्जला
चुन्न चुन्न तारे नीले , अम्बरो से गुजरा
फूलो से था फुलारानी , ले लिया गुलाल माँ
लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ
कहते है पसंद तुझे , रंग लाल लाल माँ

लाखो खत भेजे, तुने दिया ना जवाब माँ
मेरा क्या कसूर बोलो , देख के किताब माँ
विरह की आग सिने , खा रही उबाल माँ
लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ
कहते है पसंद तुझे , रंग लाल लाल माँ

चुड़े वाले रंग मे माँ , आज मुझे रंग दे
सूरज की लाली मैया, मेरे अंग - संग दे
लाटों वाली लाटों मे तू , आज मुझे ढाल माँ
लहू संग लिखू मै तो, दिल वाला हाल माँ
कहते है पसंद तुझे , रंग लाल लाल माँ







कोई टिप्पणी नहीं: